फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ में कैद गांवों में बिजली, पानी, संचार सेव ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। खरसाली समेत यमुनोत्री क्षेत्र के एक दर्जन गांव बीते 21 जनवरी से बर्फ में कैद हैं और यहां बिजली, पानी एवं दूरसंचार सेवाएं ठप पड़ी हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के चैन सिंह रावत, अजबीन पंवार, अजय चौहान, अरविंद रावत आदि ने बताया कि यमुनोत्री क्षेत्र के खरसाली, नारायणपुरी, बनास, जानकीचट्टी, पिंडकी, मदेश, निषणी, दुर्बिल आदि गांवों में सड़क तो दूर पैदल रास्ते भी भारी बर्फबारी के कारण चलने लायक नहीं हैं। लोग अपने घर गांवों में कैद हो गए हैं। ठंड के कारण पाइप फटने की वजह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मनमोहन उनियाल, प्रदीप उनियाल, प्यारेलाल उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल आदि तीर्थ पुरोहित आजकल देश के विभिन्न हिस्सों में अपने यजमानों के यहां गए हुए हैं। इस बीच हुई बर्फबारी से खरसाली समेत क्षेत्र के एक दर्जन गांव बर्फ की आगोश में हैं। देशाटन पर गए तीर्थ पुरोहित परिजनों की कुशलक्षेम नहीं मिलने से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें