चिन्यालीसौड़। पालिका क्षेत्र में घुसकर गुलदार ने दो गायों को निवाला बना डाला। आबादी क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोगों में दहशत है। लोगों ने वन विभाग से पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा देने व गुलदार के भय से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात को पालिका चिन्यालीसौड़ के अंतर्गत धनपुर प्राथमिक विद्यालय के पीछे गुलदार ने एक गाय को निवाला बना डाला, जबकि रविवार रात को बड़ेथी के निकट गुलदार ने एक और गाय का शिकार किया। सभासद प्रियंका बडोनी, मनवीर सिंह मेहरा, सुमन बडोनी, राजपाल परमार, विकास कुमार, शशिकांत नौटियाल आदि ने वन विभाग से पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा देने तथा गुलदार के भय से निजात दिलाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी नागेंद्र रावत ने कहा कि क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। गुलदार की सक्रियता पर नजर रखी जा रही है, जरूरत पड़ी तो इसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।