फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटिलिटी और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव। नशे में धुत्त यूटिलिटी चालक ने मुंगरा पुल के पास सामने से आ रही मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे नौगांव से पुरोला की ओर जा रही यूटिलिटी ने मुंगरापुल के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी हमीर आलम (26) और उसका भाई मोहम्मद शारू (21) दोनों पुत्र इश्तियाक अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। चौकी इंचार्ज एसआई प्रदीप तोमर ने बताया कि यूटिलिटी चालक फुवाण गांव निवासी मुकेश और उसके साथी सपेटा गांव निवासी जगमोहन सिंह का मेडिकल कराया गया। दोनों के शराब पिए होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें