फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे समेत आधा दर्जन सड़कें अभी भी बर्फ से अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मंगलवार को भीषण बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हुए यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे समेत आधा दर्जन संपर्क मोटर मार्गों पर दूसरे दिन भी यातायात बहाल नहीं हो पाया। जिन सड़कों पर बर्फ हटाकर यातायात बहाल किया गया, वहां आवाजाही जोखिमभरी बनी है।
विज्ञापन

बुधवार को मौसम खुलने पर लोनिवि, बीआरओ व एनएच ने जेसीबी, मजदूर आदि संसाधन झोंक कर बर्फ हटाने का काम शुरू किया। चौरंगीखाल में बर्फ हटाकर उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर यातायात बहाल तो कर लिया गया, लेकिन यहां वाहनों की आवाजाही में जोखिमभरी बनी है। धरासू-यमुनोत्री हाईवे सिल्क्यारा बैंड से राड़ी टॉप होते हुए ओरछा बैंड तक बर्फ से पटा था। बुधवार को एनएच ने दोनों ओर से काम शुरू कर सड़क के करीब दस किमी हिस्से से तो बर्फ हटा दी है, लेकिन राड़ी टॉप वाले हिस्से में करीब दो फीट बर्फ जमी होने से यातायात बहाल नहीं हो पाया है। हनुमानचट्टी से आगे जानकीचट्टी की ओर भी अभी सड़क अवरुद्ध है। गंगोत्री हाईवे पर डबराणी से आगे अभी तक यातायात सुचारु नहीं हो पाया है। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय को देहरादून से जोड़ने वाली नगुण-सुवाखोली-मसूरी सड़क पर मौरियाणा में जमी बर्फ हटाकर यातायात बहाल कर लिया गया है। पुरोला-मोरी मोटर मार्ग पर जरमोला में यातायात बहाल हो गया है। इनके अलावा अभी मोरी-नैटवाड़, नैटवाड़-दोणी, सांकरी-तालुका, सांकरी-जखोल आदि सड़कें अभी भी बर्फ से अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें