फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर बर्फ में फंसे गुजरात के पर्यटक

विज्ञापन
snowfall in uttarakhand
विज्ञापन
उत्तरकाशी। बर्फबारी का लुत्फ लेने उत्तरकाशी पहुंचे गुजरात के पर्यटकों की गाड़ी धरासू-यमुनोत्री हाईवे पर सिल्क्यारा बैंड के पास फंस गई है। बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने और सड़क अवरुद्ध होने से समाचार लिखे जाने तक इस यात्री वाहन में 12 पर्यटक फंसे हुए हैं। इन पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए पुलिस की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकोट गुजरात के 12 युवा बर्फबारी का लुुत्फ लेने के लिए उत्तरकाशी पहुंचे थे। मंगलवार को ये लोग बड़कोट की ओर जा रहे थे। सिल्क्यारा बैंड के पास बर्फबारी शुरू होने पर यह वाहन से उतरकर बर्फ का लुत्फ लेने लगे। इतने में बर्फबारी से सड़क अवरुद्ध होने के कारण इनका वाहन वहीं फंस गया। बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने के कारण यहां सड़क खोलने का काम भी नहीं हो पा रहा है। फंसे हुए पर्यटक यश भाई ने दूरभाष पर अमर उजाला को बताया कि वे 12 पर्यटक हैं और अभी तक उनकी मदद के लिए मौके पर कोई नहीं पहुंचा है। इस संबंध में एसडीएम डुंडा सौरभ असवाल से बात करने पर उन्होंने बताया कि सिल्क्यारा बैंड के पास पर्यटकों के फंसे होने की सूचना मिली है। पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई है, जो इन पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर ठहराने की व्यवस्था करेगी। उक्त स्थान पर बुधवार को यातायात बहाल होने पर ही यात्री वाहन को निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें