फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन यात्रा निकालकर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की विफलताओं की खोली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरोला(उत्तरकाशी)। हनोल से बीते रोज शुरू हुई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का मोरी और पुरोला पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पुरोला में हुई जनसभा में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तमाम मुद्दों में विफल रहने का आरोप लगाते हुए जमकर कोसा, हालांकि खराब मौसम के चलते परिवर्तन यात्रा पुरोला में ही स्थगित कर दी गई।
केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की विफलताओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में बीते रोज हनोल से शुरू हुई परिवर्तन यात्रा मंगलवार को मोरी पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा का स्वागत किया। मोरी से पुरोला पहुंचने के दौरान मौसम खराब होने के बावजूद कार्यकर्ताओं ने यात्रा में जबरदस्त उत्साह दिखाया। बारिश और बर्फबारी के बीच हुई जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और युवा बेरोजगारों के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। इस सरकार ने पूर्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू की गई योजनाओं को भी बंद कर दिया। बीते पांच सालों में देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि चुनाव पूर्व भाजपा द्वारा किए गए तमाम वायदे खोखले साबित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरोला विधायक राजकुमार ने कहा कि उत्तराखंड सरकार में कांग्रेसी विधायकों की उपेक्षा हो रही है। विकास योजनाओं का बजट भी सिर्फ भाजपा विधायकों के क्षेत्रों में दिया जा रहा है। इसका जवाब जनता आगामी लोकसभा चुनाव में देगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी आदि तमाम नेताओं ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को पुरोला से नौगांव होते हुए बड़कोट तथा बुधवार को गंगा घाटी जाना था, लेकिन खराब मौसम के चलते पुरोला में ही यात्रा स्थगित कर दी गई। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र राणा, मातबर सिंह कंडारी, विजय सारस्वत, जगदीश गुसाईं, राजपाल रावत, दिनेश खत्री, कमलेश रावत, बिहारीलाल, मोहब्बत नेगी आदि अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें