फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दशक बाद हुई उतरकाशी नगर में बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी/बड़कोट। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। उत्तरकाशी, बड़कोट, पुरोला, नौगांव व मोरी नगर क्षेत्र में करीब एक दशक बाद बर्फबारी हुई है।
सोमवार देर शाम को जिले के ऊंचाई वाले इलाकों से शुरू हुई बर्फबारी मंगलवार को निचली पहाड़ियों तक पहुंच गई, जिससे गंगा घाटी के रैथल, बार्सू, अलेथ, पाटा, संग्राली, रनाड़ी, भकड़ा तथा यमुना घाटी के हनुमानचट्टी, खरसाली, नारायणपुरी, कुपड़ा, बनास, सरबडियार आदि क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। लंबे इंतजार के बाद जिला मुख्यालय सहित बड़कोट, नौगांव, पुरोला व मोरी नगर क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई, जिसका नगर क्षेत्र के लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया गया। स्कूल व कालेजों में अवकाश होने से अधिकांश लोगों ने अपने परिवार के साथ चौरंगीखाल आदि पर्यटन स्थलों में पहुंचकर बर्फबारी का आनंद लिया। जानकारों के अनुसार जिले में वर्ष 2008 के बाद इस तरह की बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी बीआरओ, एनएच, एसडीआरएफ सहित अन्य सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग को दूरदराज के गांवों में मौजूद गर्भवती महिलाओं और मरीजों की सूची तैयार कर उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें