फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे सहित बर्फबारी से अवरुद्ध हुई जिले की एक दर्जन सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार रात से हो रही बर्फबारी से सड़कें बर्फ से पट जाने के कारण विभिन्न सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे समेत विभिन्न संपर्क मोटर मार्ग बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हैं। बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने से इन सड़कों पर यातायात बहाली के प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं। सड़कें अवरुद्ध होने के कारण अलग-थलग पड़े क्षेत्रों में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के आगे सड़क बर्फ से पट गई है। ऐसे में उपला टकनौर के सुक्की, हर्षिल, धराली आदि गांवों का जिला एवं तहसील मुख्यालय से सड़क संपर्क कट गया है। धराली से आगे गंगोत्री की ओर तो बीते एक हफ्ते से वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। धरासू-यमुनोत्री हाईवे पर राड़ी टॉप एवं ओरछा बैंड के पास बर्फ की मोटी परत बिछ जाने से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है, जिससे जिले की आधी आबादी वाले रवाईं घाटी का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। यमुनोत्री की ओर राना चट्टी से आगे हाईवे बर्फ से पटा हुआ है, जिससे गीठ पट्टी के नारायणपुरी, जानकीचट्टी, राना, बनास, कुपड़ा आदि एक दर्जन से अधिक गांव पूरी तरह अलग-थलग पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून-उत्तरकाशी मोटर मार्ग मौरियाणा के पास बर्फबारी के चलते अवरुद्ध है, जबकि उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर संकूर्णाधार से आगे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। पुरोला-मोरी मोटर मार्ग जरमोला के पास बर्फबारी के चलते अवरुद्ध है। इनके अलावा मोरी ब्लाक में सांकरी-तालुका, सांकरी-जखोल, नैटवाड़-दोणी एवं मौंडा-बलावट, चिन्यालीसौड़ प्रखंड में धरासू-जोगत एवं बनचौरा-पत्थरखोल तथा नौगांव प्रखंड में कुवां-कफनौल सड़क अवरुद्ध हो गई है, जबकि भटवाड़ी प्रखंड में रैथल, बार्सू एवं जखोल मोटर मार्ग पर बर्फबारी के चलते जोखिम के साथ यातायात चल रहा है। डीएम डा.आशीष चौहान ने बताया कि बर्फबारी निरंतर जारी रहने के कारण अवरुद्ध सड़कों पर यातायात बहाली में दिक्कत आ रही हैं। फिर भी संबंधित विभागों को तत्काल बर्फ हटाकर यातायात बहाली के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें