फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल फिल्म महोत्सव में स्कूली बच्चे ले रहे फिल्मों का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। माघ मेले के दौरान कलक्ट्रेट स्थित ऑडिटोरियम में चल रहे ‘पंख’ बाल फिल्म महोत्सव में स्कूली बच्चे बाल फिल्मों का लुत्फ लेने पहुंच रहे हैं। कल (आज) महोत्सव के समापन पर बच्चों को ‘पप्पू की पगडंडी’ फिल्म दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम डा. आशीष चौहान की पहल पर इस बार माघ मेले के दौरान बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीयस्तर पर पुरस्कृत संदेश परक एवं मनोरंजक फिल्में बच्चों को दिखाई जा रही है। इसका उद्देश्य फिल्मों के माध्यम से बच्चों को बेहतर समझ और संदेश देना है। महोत्सव के संयोजक जयप्रकाश पंवार ने बताया कि बीते 16 जनवरी से शुरू हुए महोत्सव के दौरान अभी तक काफल, गट्टू, मोगली, हैप्पी मदर्स डे एवं लाइफ ऑफ पाई फिल्म दिखाई जा चुकी है। नगर के गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर, राजकीय बालिका इंटर कालेज, महर्षि विद्या मंदिर, मसीह दिलासा स्कूल आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ही मेले में पहुंच रहे ग्रामीण बच्चे भी इन बाल फिल्मों का लुत्फ ले रहे हैं। पंवार ने बताया कि कल (आज) महोत्सव के समापन पर पप्पू की पगडंडी फिल्म दिखाई जाएगी। उन्होंने बताया कि फिल्म प्रदर्शन के दौरान बच्चों को पॉपकॉर्न आदि भी खिलाए जा रहे हैं। जनपद में पहली बार हो रहे बाल फिल्म महोत्सव की सभी लोग सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें