फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रभारी मंत्री ने दिया बाड़ाहाट कू थौलू को जल्द राज्य मेला घोषित करने का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में आयोजित पौराणिक माघ मेले के चौथे दिन जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत व टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने शिरकत की। उन्होंने बाड़ाहाट कू थौलू को राज्य मेला घोषित कराने का भरोसा देने के साथ ही मेले के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया। इस अवसर पर उन्होंने अटल आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए गोल्डन कार्ड भी ग्रामीणों को वितरित किए।
विज्ञापन

टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने मेलों को पर्वतीय संस्कृति व परंपराओं का ध्वजवाहक बताया। उन्होंने कहा कि मेले थौलौं व लोक कलाकारों के कारण ही हमारी संस्कृति संरक्षित है। इसलिए इस प्रकार के आयोजनों में जनप्रतिनिधियों के भाषण से अधिक कलाकारों को महत्व दिया जाना चाहिए। उधर, प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने माघ मेले को जल्द ही राज्य मेले का दर्जा देने व इसके विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार पारंपरिक लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए ठोस कार्य कर रही है, जिसके तहत सरकार ने एनआईटी को श्रीनगर में ही स्थापित रखने के साथ ही उत्तरकाशी के इंजीनियरिंग कालेज के निर्माण के लिए छह करोड़ भी दिए हैं। उन्होंने जनसमस्याओं के निराकरण के लिए उत्तरकाशी के सभी ब्लॉकों में जनता दरबार लगाने की घोषणा भी की। इस मौके पर उन्होंने अटल आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए गोल्डन कार्ड भी ग्रामीणों को वितरित किए। कार्यक्रम में राज्य मंत्री ज्ञान सिंह नेगी, जीएमवीएन अध्यक्ष महावीर रांगण, हरीश डंगवाल, विक्रम रावत, उषा भट्ट, सविता रावत, आरएस पंवार, विजय संतरी, कुलदीप बिष्ट, मंगला राणा, लक्ष्मण भंडारी, पवन नौटियाल, हर्ष अग्निहोत्री, संतोषी सजवाण सहित सीडीओ प्रशांत आर्य, सीएमओ डा. विनोद नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें