फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारी कलोगी क्षेत्र में एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव। धारी कफनौल क्षेत्र के ग्रामीण चिकित्सा सुविधा के लिए पचास किमी दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए क्षेत्र में समय-समय पर चिकित्सा शिविर लगवाने व इसमें मोबाइल वाहन के माध्यम से एक्स रे एवं अल्ट्रासाउंड की सुविधा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

धारी कफनौल क्षेत्र के विपिन थपलियाल ने बताया कि नौगांव प्रखंड के गांवों में दस हजार से अधिक आबादी निवास करती है। ग्रामीण उपचार के लिए 50 किमी दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव जाने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से क्षेत्र में समय-समय पर चिकित्सा शिविर लगाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं और मोबाइल वाहन के माध्यम से एक्सरे एवं अल्ट्रासाउंड की सुविधा मुहैया कराने की मांग की है। सीएचसी नौगांव की चिकित्सा अधीक्षक डा. निधि रावत का कहना है कि सीएचसी में सप्ताह में दो दिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें गर्भवती महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें