फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क में कटी जमीन का प्रतिकर नहीं मिलने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। धरासू-तराकोट-जिब्या मोटर मार्ग निर्माण में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा दो साल बाद भी नहीं मिलने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र प्रतिकर भुगतान की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम से मिलने जिला मुख्यालय पहुंचे चिन्यालीसौड़ के कौड़ा, फेड़ी, मोरगी, कोठाल्डी, विलोग आदि गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धरासू-तराकोट से जिब्या तक 28 किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया गया। दो वर्ष पूर्व सड़क में आ रही भूमि का अधिग्रहण कर इस पर सड़क काट दी गई है, लेकिन अभी तक प्रभावित ग्रामीणों को भूमि प्रतिकर नहीं दिया गया है। पूर्व में कई बार विभाग एवं प्रशासन के अधिकारियों से मांग करने पर त्वरित कार्रवाई के आश्वासन तो मिले, लेकिन अभी तक प्रतिकर नहीं मिला। ज्ञापन सौंपने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेंद्र महंत, उत्तम रावत, नरेंद्र सिंह, प्यार सिंह, मालचंद, राजपाल, चतर सिंह, सोबेंद्र सिंह, रामलाल, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। डीएम डा. आशीष चौहान ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें