फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत वार्डों का पुनर्गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत वार्डों के पुनर्गठन में प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर जनपद में कुल 204 क्षेत्र पंचायत व 25 जिला पंचायत वार्डों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने बताया कि क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत वार्डों के पुनर्गठन में 31 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। इनका निस्तारण कर शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुसार परिसीमन कर दिया गया है। अब जनपद के भटवाड़ी प्रखंड में 38, डुंडा में 40, चिन्यालीसौड़ में 34, नौगांव में 40, पुरोला में 21 तथा मोरी में 31 समेत कुल 204 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। जबकि जिला पंचायत वार्डों का पुनर्गठन कर भटवाड़ी, डुंडा व नौगांव में 5-5, चिन्यालीसौड़ एवं मोरी में 4-4 व पुरोला में दो वार्ड निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें