फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने दी चिन्यालीसौड़-बड़ेथी बाईपास के निर्माण को हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। गंगोत्री हाईवे से लगे चिन्यालीसौड़-बड़ेथी बाईपास का निर्माण कार्य एक बार फिर से आरंभ हो गया है। बीआरओ व निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने अपना आंदोलन स्थगित कर निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड के तहत निर्माणाधीन चिन्यालीसौड़-बड़ेथी बाईपास से प्रभावित हो रही कृषि भूमि, सड़क, पेयजल, सिंचाई योजनाओं के विरोध में धनपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माणदायी संस्था पर आम जनता के हितों को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए मांगे पूरी होने तक निर्माण कार्य बंद रखने की चेतावनी दी थी, जिसके तहत करीब 11 दिन तक निर्माण कार्य बंद रहने के बाद शनिवार को बीआरओ के कमांडर सुनील श्रीवास्तव, कनिष्ठ अभियंता फूरबा लांबा तथा निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ वार्ता की, जिसमें उन्होंने कृषि भूमि व गांवों को जोड़ने वाले रास्तों के क्षतिग्रस्त होने पर वहां पुलिया व रास्तों का निर्माण करने का भरोसा दिया। वहीं बरसात के दौरान मकानों व खेतों को नुकसान से बचाने के लिए नाली आदि का निर्माण करने का भरोसा दिया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हुई पेयजल व सिंचाई योजनाओं की क्षतिपूर्ति के लिए संबंधित विभागों को धनराशि भी आवंटित कर दी गई है, जिसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन स्थगित कर निर्माण कार्य को सुचारु कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के पूरा नहीं होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष बीना बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष शूरवीर सिंह रांगड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद नौटियाल, जोत सिंह बिष्ट, बलबीर पवार, हुकम सिंह, बचन सिंह, कमला देवी, ममता देवी, सरोजनी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें