फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरू भाई अंबानी की जयंती पर उमड़े किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरू भाई अंबानी की जयंती पर रिलायंस फाउंडेशन की ओर से सैंज भटवाड़ी गांव में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को सैंज गांव में आयोजित सम्मेलन में क्षेत्र की आठ ग्राम समितियों के 200 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने किया। रिलायंस फाउंडेशन के परियोजना निदेशक कमलेश गुरुरानी ने बताया कि फाउंडेशन भटवाड़ी प्रखंड में बीत चार वर्षों से कार्य कर रही है।
गंगा घाटी किसान महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कहा कि फाउंडेशन की ओर से ग्रामीणों को सब्जी उत्पादन, पॉली हाउस प्रबंधन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन के गुर सिखाए गए। सम्मेलन में सहायक उद्यान अधिकारी एनके सिंह ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के हाकिम सिंह चौहान ने बीजों की उपयोगिता एंव संरक्षण के बारे में बताया। इस मौके पर जाड़ी संस्थान के द्वारिका प्रसाद सेमवाल, एसबीएमए के गोपाल थपलियाल, गार्डियन ऑफ हिमालय की प्रतिनिधि मोमो आदि मौजूद थे7
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें