फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारगांव धनारी में धूमधाम से मनाया दिलंक मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। पुजारगांव धनारी में पारंपरिक सिद्धेश्वर दिलंक मेला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर तीन गांवों के बीच हुआ रस्साकसी का मुकाबला रस्सी टूटने के कारण बराबरी पर छूटा। मेले के दौरान ग्रामीणों ने देव डोलियों के साथ नृत्य कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
मेले में शनिवार को ग्रामीण जंगल से चीड़ के गिरे दो बड़े पेड़ों को खींचकर गांव लाए। यहां रस्सों के सहारे पेड़ को खड़ा किया। इस दौरान तीन ओर से रस्सियां बांध कर पुजारगांव, दड़माली एवं गवाणा के ग्रामीणों के बीच रस्साकसी की अनूठी प्रतियोगिता हुई। हालांकि रस्सी टूटने के कारण यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके बाद पेड़ को मंदिर प्रांगण के बीच खड़ा कर इस पर घास लगाकर जलाया गया। इस दौरान प्रांगण में ग्रामीणों ने देव डोलियों के साथ रांसो तांदी नृत्य किया।
विज्ञापन

मेले में लगे व्यापारिक स्टालों से ग्रामीणों ने खूब खरीददारी की। इस अवसर पर सिद्धेश्वर देवता मंदिर के पुजारी शंभू प्रसाद भट्ट ने विशेष पूजा-अर्चना कर ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पवन नौटियाल, ज्योतिराम सेमवाल, विक्रम पंवार, डा. कृष्णा दत्त उनियाल, प्रताप पंवार, संपूर्णानंद सेमवाल आदि मौजूद रहे।

देवलांग मेले के दौरान दिखी संस्कृति की झलक
बड़कोट (उत्तरकाशी)। गैर बनाल एवं गंगटाड़ी गांव में आयोजित देवलांग के मेले में रवाईं घाटी की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं की झलक देखने को मिली। मेले में मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने गैर गांव में मंदिर प्रांगण विस्तारीकरण के लिए पांच लाख देने की घोषणा करने के साथ ही गंगटाड़ी के देवलांग मेले को राजकीय सहायता दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

गैर गांव में मेले के दौरान लोक गायिका सीमा चौहान, महेंद्र सिंह चौहान ने शानदार प्रस्तुति से रंग जमाया। शनिवार तड़के राजा रघुनाथ मंदिर प्रांगण में गांव के साठी एवं पानशाही तोक के ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना के साथ देवलांग खड़ी और इसमें अग्नि प्रज्ज्वलित कर ढोल नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक नृत्य किया। इसके बाद सरनौल गांव के पांडव पश्वाओं ने पांडव नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर गैर गांव के प्रधान प्रेमलाल, गंगटाड़ी की प्रधान विद्यावती सेमवाल, डा. हरदेव रावत, प्रकाश असवाल, प्रदीप गैरोला, सुरेंद्र रावत, सियाराम गैरोला, सरत सिंह चौहान, आचार्य सूर्यमोहन गैरोला, रमेश नौटियाल, मनमोहन सिंह, उज्ज्वल सिंह असवाल, पवन पंवार, संदीप राणा, सरदार सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें