फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवाईं लोक संस्कृति में रही कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। सामाजिक एवं पर्यावरणीय कल्याण समिति की ओर से आयोजित रवाईं लोक महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने समिति को एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

रविवार को महोत्सव के अंतिम दिन गायक रजनीकांत सेमवाल, अनिल बेसारी, रणजीत रणु, मनमोहन, राजुली बत्रा आदि कलाकारों ने प्रस्तुति दी। समापन पर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मेले- थौले हमारी संस्कृति व रीति रिवाजों के ध्वजवाहक हैं, जिनके संरक्षण के लिए सभी लोगों को दलगत राजनीति से दूर रहते हुए कार्य करने की जरूरत है।
समारोह में पुरोला विधायक राजकुमार ने आने वाले दिनों में मेले को वृहद रूप देने का भरोसा दिया। इस अवसर पर यमुनोत्री विधायक केदार रावत, पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मोहन राणा, श्याम डोभाल, जगदीश असवाल, मीना रावत, आनंदी राणा, विजय बंधानी, राम प्रसाद सेमवाल, जगेंद्र राणा, जसपाल परमार आदि मौजूद रहे। वहीं रवांल्टी कवि सम्मेलन में महावीर रवांल्टा, ध्यान सिंह रावत, नीरज उत्तराखंडी, अनोज रावत, प्रदीप रावत, दिनेश रावत, खिलानंद, भजन दास आदि कवियों ने कवितापाठ किया।
विज्ञापन


उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
समारोह में साहित्य के लिए महावीर रवांल्टा, कृषि बागवानी के लिए हार्क के सचिव महेंद्र कुंवर, शराबबंदी आंदोलन के लिए लक्ष्मी देवी, खेल के लिए अस्तित्व डोभाल व रेखा चौहान, चकबंदी के लिए भारत सिंह राणा, राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी को रवाईं गौरव सम्मान से नवाजा गया। साथ ही महोत्सव में सेवा देने के लिए जीआईसी के एनसीसी कैडेट्स व एनसीसी ऑफिसर प्रमोद रावत को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें