चिन्यालीसौड़। राजकीय महाविद्यालय के बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत कटखेत और मथोली गांव का भ्रमण कर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं। भूगोल विषय की प्राध्यापिका डा. मंजू भंडारी के मार्गदर्शन में कटखेल एवं मथोली गांव पहुंचे छात्र-छात्राओं ने इन गांवों में ग्रामीणों से बातचीत कर महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्र किए। उन्होंने गांव में किसानों द्वारा उगाई जाने वाली फसलों की जानकारी के साथ ही इनके विपणन और इन पर आधारित कुटीर उद्योगों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। इस मौके पर प्रधान धनवीर लाल ने गांव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शैक्षिक भ्रमण दल में अमिता, सोनम, सुनील, मीनाक्षी, संदीप, सुरभि, कुलदीप, ममता, काजल, सुरेश, आरती, मनीषा आदि शामिल रहे।