फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए डीएम ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम डा. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व वाहनों पर आपदा कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर के स्टीकर लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम चौहान ने जिला सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने जनपद में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए इनकी रोकथाम के लिए ठोस उपाय करने को कहा। डीएम ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तेज रफ्तार, ओवरलोड एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सरकारी एवं गैर सरकारी वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से सीट बैल्ट पहनने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि जनपद में करीब 15 हजार वाहन पंजीकृत हैं। डीएम ने एआरटीओ को इन सभी वाहनों की फिटनेस तथा चालकों का पूरा बायोडाटा 26 नवंबर तक एकत्र करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि हादसे के दौरान कम्यूनिकेशन की सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। ऐसे में दुर्घटना स्थल पर वॉकीटॉकी के साथ कमांडर तैनात रहना चाहिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ददन पाल, एसडीएम देवेंद्र नेगी, पूरण सिंह राणा, अनुराग आर्य, सीओ जीएल कोहली, सीएमओ डा. विनोद नौटियाल, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्र, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, ईई एनएच नवनीत पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें