फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन से दोस्ती अभियान में लिया बच्चों की सुरक्षा का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चाइल्ड लाइन से दोस्ती अभियान के तहत तरुण पर्यावरण विज्ञान संस्था की चाइल्ड लाइन टीम ने कार्यक्रम आयोजित किया, जिसके अंतर्गत भटवाड़ी के राइंका कंवा, गढ़वाल पब्लिक स्कूल आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों व सुरक्षा की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बताया कि 1098 नंबर पर कॉल करके बच्चों से जुड़े विभिन्न मुद्दों की शिकायत की जा सकती है, जिनका कानूनी तरीके से निस्तारण किया जाता है। इस बीच बच्चों ने अधिकारियों व कर्मचारियों को फ्रैंडशीप बैंड बांधे, जिसके बदले लोगों ने बच्चों की सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जगरोशन, विनीता, सुमित्रा, बबीता आदि मौजूद रहे। उधर, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने भी जिले में दोस्ती अभियान का आयोजन किया, जिसके अंतर्गत डुंडा, चिन्यालीसौड़, नौगांव, पुरोला व मोरी स्थित पुलिस स्टेशन, सरकारी कार्यालय, विद्यालयों आदि में जागरूकता अभियान चलाए गए। इस दौरान कार्यक्रम के समन्वयक दीपक उप्पल ने बाल अपराधों की जानकारी देते हुए बाल मित्र पुलिस के गठन की पैरवी की। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक चले चाइल्ड लाइन दोस्ती अभियान के तहत 1700 से अधिक बच्चों को जागरूक किया गया, जबकि 225 अधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभाग कर बच्चों की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर बीडीओ मोरी देवेंद्र प्रसाद डिमरी, बीडीओ पुरोला डीएस भंडारी, खंड शिक्षा अधिकारी बड़कोट आरबी सिंह, थानाध्यक्ष बड़कोट विनोद थपलियाल, पुलिस बाल कल्याण अधिकारी मोरी चंद्रशेखर नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें