उत्तरकाशी। गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से धौंतरी गांव में 11 कुंडीय गायत्री यज्ञ व 251 कुंडीय गायत्री दीप यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें भोटियारा, कमद, दिखोली, सौड़ आदि क्षेत्रों के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय यज्ञ समारोह पर ग्रामीणों द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर शांति कुंज हरिद्वार के सुखदेव शर्मा ने ग्रामीणों को गायत्री मंत्र जाप के तरीके व महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करने से घर परिवार में सुख, शांति व समृद्धि आती है। इस दौरान 25 ग्रामीणों ने गायत्री परिवार की सदस्यता भी ली, जबकि गायत्री परिवार के वरिष्ठ मोहन लाल नौटियाल ने ट्रस्ट को तीन नाली भूमि दान की। जहां पर शांति कुंज की तर्ज में शक्तिपीठ की स्थापना की जाएगी। समारोह में विमला देवी, यशपाल सिंह पयाल, चंद्र प्रकाश बहुगुणा, मुरली भट्ट, कन्हैया लाल नौटियाल, अजय प्रकाश बडोला, रमेश भट्ट, जय स्वरूप बहुगुणा आदि मौजूद रहे।