फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार के हमले में ग्रामीण घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। ब्रह्मखाल क्षेत्र के जंगल में बकरी ढूंढने गए एक ग्रामीण पर हमला कर गुलदार ने उसे घायल कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने और पत्थर फेंकने पर उसकी जान बच पायी। घायल को उपचार के लिए ब्रह्मखाल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल की हालत खतरे से बाहर बताई है। क्षेत्र में दिन दहाड़े गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

गेंवला निवासी आलमदास (50) मंगलवार सुबह कुमराड़ा खड्ड के निकट जंगल में अपनी बकरी ढूंढने गया था। तभी झाड़ियों में छुपे गुलदार ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। इस दौरान साथ में मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर गुलदार को भगा दिया और आलमदास की जान बचा ली। घायल ग्रामीण को उपचार के लिए ब्रह्मखाल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां तैनात डा. प्रियदर्शिका ने बताया कि ग्रामीण की पीठ और छाती पर गुलदार के नाखूनों के गहरे निशान हैं। क्षेत्र में दिन दहाड़े गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित ग्रामीण को मुआवजा देने व ग्रामीणों को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें