फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला (उत्तरकाशी)। मोरी के सुनकुंडी गांव के पास बिजली के खंभों से लदे ट्रक की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक के साथ ऊर्जा निगम की लेबर को घेर लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब तीन बजे सुनकुंडी गांव के निकट सड़क पर बिजली के खंभों से लदे ट्रक की चपेट में आने से सुनकुंडी गांव निवासी नेगी सिंह की बेटी वर्षा (13) गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीण उसे उपचार के लिए तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए सुनकुंडी, पांव तल्ला एवं मल्ला के ग्रामीणों ने घटना स्थल पर ही ट्रक और इसमें सवार ऊर्जा निगम के ठेकेदार के मजदूरों को घेर दिया।
सूचना मिलते ही एसडीएम पूरण सिंह राणा ने पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा व ग्रामीणों को शांत कराकर घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस एवं राजस्व की टीम के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। तब किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष मोरी दीप कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक मृत किशोरी के परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें