फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों को दी पेड़ पौधों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जानकारी एकत्र करने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर शक्तिपुरम के बाल वैज्ञानिकों ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। तुल्याड़ा, नेरी, हडियाड़ी आदि गांव पहुंचे बाल वैज्ञानिकों ने ग्रामीणों से विभिन्न पौधों के बारे में जानकारी एकत्र की। इस दौरान मार्गदर्शक शिक्षक मनीष जगूड़ी ने छात्रों को भीमल, डैंकन, शहतूत, रीठा आदि पौधों के औषधीय गुणों व इनके फायदों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक ज्ञान के आधार पर ग्रामीण पीढ़ियों से इन पौधों को घरेलू उपचार आदि के लिए प्रयोग करते रहे हैं, जबकि कई अन्य पेड़ पौधों को पशुओं के आहार व पर्यावरण के संतुलन के लिए उगाया जाता रहा है। इस मौके पर योगिता पंवार, कंचन, मिहिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें