फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थपुरोहितों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। आपदाग्रस्त यमुनोत्री धाम की उपेक्षा से आहत तीर्थ पुरोहितों ने कपाट खुलने से पहले धाम में जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण नहीं होने पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जुलाई में यमुना नदी में आए उफान से यमुनोत्री धाम में मंदिर को जोड़ने वाला पुल, स्नान घाट, गर्मकुंड आदि तमाम निर्माण ध्वस्त हो गए थे। साथ ही यमुनोत्री मंदिर को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। आपदा के बाद से ही पुरोहित शासन-प्रशासन से जीर्णोद्धार कार्य कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। इससे आक्रोशित पंच पंडा समिति व यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं अन्य तीर्थ पुरोहितों ने शनिवार को खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर परिसर में सीएम का पुतला फूंककर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों में जगमोहन उनियाल, वेदप्रकाश उनियान, विकास उनियाल, पवन प्रकाश उनियाल, सुभाष उनियाल, रमण प्रसाद, मनोहर उनियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें