बड़कोट। व्यापार मंडल की ओर से चंदा एकत्र कर विगत माह हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी गई है। शनिवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार को 16 हजार 442 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। विगत 27 अक्तूबर को पुराना बाजार निवासी शोभा देवी के घर में आग लग गई थी, जिससे दुकान का सारा सामान जल गया था। इस पर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार की सहायता करने के लिए चंदा एकत्र कर उन्हें धनराशि भेंट की। इस मौके पर आरएन बहुगुणा, सुरेंद्र रावत, कमेश रावत, हरदेव चौहान आदि व्यापारी मौजूद रहे।