उत्तरकाशी। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के जनक धनवंतरी ऋषि की जयंती आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर हिटाणू धनारी स्थित मंजीरा देवी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में संगोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डा. रमाशंकर बलूनी ने आयुर्वेद चिकित्सा के बारे में कई जानकारियां दीं। इस दौरान ‘आयुर्वेद द्वारा स्वास्थ्य संरक्षण’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के बारे में बताया। इस अवसर पर धन्वंतरी ऋषि को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। सरस्वती वंदना, स्वागत गान, आयुर्वेद गान और भाषण आदि का आयोजन भी किया गया। संस्थान के छात्र-छात्राओं के बीच हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हेमलता जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वैष्णवी एवं नंदा मिश्रा ने संयुक्त रूप से द्वितीय, अंकिता बिष्ट एवं अमृता असवाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डा. विनोद वर्मा, संस्थान के चेयरमैन डा. भगवन नौटियाल, डा. कौशल किशोर बिजल्वाण, सुमन नौटियाल, राजधानी नौटियाल, चंद्रमोहन उनियाल, डा. नितिन भद्री, अमित कुमार, डा. दिनेश बडवाल, डा. बैशाख और नवीन कोठारी आदि मौजूद रहे।