फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा तटों पर चलाया जाएगा सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नमामि गंगे परियोजना की समीक्षा बैठक में गंगा भागीरथी की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखने के उपायों पर चर्चा की गई। इसके लिए आम जन की जागरूकता पर जोर देते हुए माह में दो बार जागरूकता एवं सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में गंगा तट पर निर्माणाधीन घाटों की समीक्षा के साथ ही गंगा किनारे चल रहे होटलों में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगवाने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीएम डा. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गंगा की स्वच्छता एवं नमामि गंगे के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। स्वच्छता अभियानों को सफल बनाने के लिए आम जन को जागरूक करने पर जोर दिया गया। इस उद्देश्य से ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर को जनजागरूकता का जिम्मा सौंपा गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब माह में दो बार जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे।
बैठक में नमामि गंगे के तहत जिले में बन रहे घाटों की समीक्षा की गई। सिंचाई विभाग के ईई जीवी सिल्वाल ने बताया कि निर्माणाधीन छह घाटों में से पांच का कार्य अंतिम चरण में है। नागेश्वर घाट नाकुरी का कार्य अभी 50 प्रतिशत हुआ है। डीएम ने सभी घाटों का निर्माण नवंबर अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की परियोजना प्रबंधक शशि राणा ने बताया कि गंगा किनारे स्थित 32 होटल चिह्नित किए गए हैं। साथ ही जिले में बीस से अधिक कमरों वाले होटलों में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगवाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। इस पर डीएम ने शीघ्र सर्वे पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम देवेंद्र नेगी, सौरभ असवाल, डीडीओ संजय सिंह, जल संस्थान के ईई बीएस डोगरा, महाप्रबंधक उद्येग एसएस रावत, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील कुरील, स्वजल के लोकेंद्र चौहान, मेजर आरएस जमनाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें