फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने सार्वजनिक परिसंपतियों से हटवाई चुनाव प्रचार सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। निकाय चुनाव में प्रचार जोर पकड़ने के साथ ही नगर के तमाम भवन एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियां पोस्टर पंपलेट से पट गई हैं। आदर्श आचार संहिता के इस खुले उल्लंघन को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को टीम ने नगर में अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों से प्रचार सामग्री हटाई और पुनरावृत्ति होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आदर्श आचार संहिता के नोडल अधिकारी आरएस रावत एवं प्रभारी बीएस डोगरा के नेतृत्व में अभियान चलाकर सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर लगी प्रचार सामग्री हटाई गई। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर प्रचार सामग्री लगाना आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रचार सामग्री हटाई गई है। यदि दोबारा किसी प्रत्याशी की प्रचार सामग्री सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर लगी पायी गई, तो संबंधित के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन तथा सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें