फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल वेतन निर्माण कंपनी व मजदूरों में फिर ठनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। धरासू-सिल्क्यारा के बीच चल रहे ऑल वेदर रोड कार्य में निर्माण कंपनी और मजदूरों के बीच फिर विवाद हो गया। आक्रोशित मजदूरों ने कंपनी पर पूर्व में हुए समझौते के अनुरूप कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए इसमें प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने एक नवंबर से हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीते अगस्त में धरासू-सिल्क्यारा वाले हिस्से में ऑल वेदर रोड का कार्य कर रही कंपनी और मजदूरों के बीच विवाद हुआ था, जिसके चलते निर्माण कार्य में जुटे करीब 80 मजदूर कई दिन तक हड़ताल पर रहे। तब एसडीएम डुंडा की मौजूदगी में हुई समझौता वार्ता के बाद मामला सुलझा था, लेकिन अब मजदूरों ने कंपनी पर समझौते का अनुपालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है। मजदूर संगठन के तिलकमणी बडोनी ने बताया कि समझौते के अनुसार मजदूरों को हड़ताल के दिनों का वेतन देने, पुलिस सत्यापन करने, पेमेंट स्लिप देने, ईपीएफ काटने, भोजन-पानी व आवास की व्यवस्था करने, सेवा मुक्त करने से एक माह पहले नोटिस देने, दीपावली बोनस देने आदि समझौता हुआ था, लेकिन कंपनी ने बीते दो माह में एक भी समझौते का पालन नहीं किया। जिससे मजदूरों में रोष है। उन्होंने इस संबंध में एडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले का संज्ञान लेने व कंपनी के मनमाने रवैये के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अमीर चंद रमोला, लक्ष्मण भंडारी, नवीन चंद रमोला, मुनेंद्र कोठारी, चैन सिंह, बालकृष्ण, स्वदेश रमोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें