फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेखला गदेरे में कचरा डंपिंग पर गढ़वाल आयुक्त नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। सालों बाद भी कूड़ा डंपिंग की ठोस व्यवस्था नहीं करने पर अतिरिक्त गढ़वाल मंडल आयुक्त हरक सिंह रावत ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ईओ को डंपिंग जोन के लिए भूमि तलाशने व अजैविक कूड़े के निस्तारण के लिए कांपेक्टर मशीन लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार शाम को तेखला स्थित डंपिंग जोन का निरीक्षण करने पहुंचे अतिरिक्त गढ़वाल मंडल आयुक्त हरक सिंह रावत ने कूड़ा डंपिंग की ठोस व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। डंपिंग के लिए चयन की गई भूमि के प्रति हैरानी जताते हुए उन्होंने पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मानकों के अनुसार डंपिंग जोन में जैविक अजैविक कूड़े के लिए अलग स्थान बना होने के साथ ही निस्तारण की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन बाड़ाहाट पालिका प्रशासन ने गंगा की सहायक धारा को ही डंपिंग जोन बना दिया है। उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाते हुए डंपिंग जोन के लिए जल्द कोई अन्य उचित स्थान तलाशने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सभी आदेशों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित पालिका अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार विरेंद्र सिंह रावत, अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार कुरील, राजस्व उपनिरीक्षक गुलाब सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें