फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन संवाद यात्रा उत्तरकाशी में संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर निकाली जा रही जन संवाद यात्रा का बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति के सदस्यों ने नगर के मुख्य चौक चौराहों से जनगीत यात्रा निकालकर हनुमान चौक में सभा का आयोजन किया।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग, पौड़ी, टिहरी आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर बृहस्पतिवार को जल संवाद यात्रा उत्तरकाशी पहुंची। यहां हुई सभा में संयोजक चारु तिवारी ने सभी से गैरसैंण स्थायी राजधानी का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पहाड़ी प्रदेश व पहाड़ वासियों के विकास की परिकल्पना के साथ उत्तराखंड आंदोलन का आरंभ हुआ था, लेकिन राज्य गठन के बाद सत्ता में बैठे राष्ट्रीय दलों ने आंदोलनकारियों के सपनों को चकनाचूर कर दिया। संपूर्ण विकास मात्र देहरादून तक सीमित रह गया है, जबकि पहाड़ के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में अगर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाया जाता है, तो पहाड़ के मुद्दों को सुलझाया जा सकता है। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भूमि संरक्षण के लिए हिमाचल की तर्ज पर धारा-18 व धारा-371 लागू करने की मांग की। साथ ही पंचायतीराज एक्ट को मजबूत करने, क्षेत्रफल के आधार पर लोकसभा व विधानसभा का परिसीमन करने, नए जिलों का गठन करने, बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं को बंद करने, रोजगार की गारंटी देने आदि मांग उठाई। इस मौके पर योगेश भट्ट, नारायण बिष्ट, मुकुल भट्ट, विनोद डिमरी, त्रिलोचन भट्ट, हृदयेश शाही, गणेश धामी, सुरेंद्र पुरी, विष्णुपाल रावत, प्रदीप सती, कमला पंत, मोहित डिमरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें