फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 पेटी शराब के साथ तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी/नौगांव। मनेरी थाना पुलिस ने मल्ला के पास से दो लोगों को 24 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया, जबकि नौगांव चौकी पुलिस ने हरियाणा ब्रांड की पांच पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ ही एक व्यक्ति को धर दबोचा।
मनेरी के थानाध्यक्ष डीएस कप्रवाण ने बताया कि मंगलवार रात को मल्ला के पास 24 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी विपिन कुमार निवासी गेंवला रतूड़ीसेरा उत्तरकाशी और हेमराज निवासी सिरवाणी लंबगांव टिहरी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पकड़ने वाली टीम में एसआई गिरीश बडोनी, कांस्टेबल विजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह एवं त्रिलोक सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुखबिर की सूचना पर नौगांव चौकी पुलिस ने बुधवार दोपहर को बिल्ला गांव के पास कफनौल निवासी रणवीर सिंह को हरियाणा ब्रांड की पांच पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। चौकी इंचार्ज एसआई प्रदीप तोमर ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज के साथ कांस्टेबल अमर सिंह, रघुवीर सिंह, विक्रम सिंह एवं सुरेंद्र भी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें