फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय पर्यटन सचिव ने किए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। केंद्रीय पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा ने बुधवार को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने गंगोत्री में डीएम डा. आशीष चौहान से क्षेत्र की भौगोलिक एवं पर्यटन संबंधी जानकारियां लीं।
बुधवार सुबह आठ बजे केंद्रीय पर्यटन सचिव हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंची। यहां से कार द्वारा वे गंगोत्री धाम पहुंची। गंगोत्री में उन्होंने वीआईपी घाट तथा गंगोत्री मंदिर में मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान डीएम ने उन्हें जिले की भौगोलिक परिस्थितियों और पर्यटन संभावनाओं की जानकारी दी। डीएम ने गंगोत्री हिमालय क्षेत्र में कैलाश मानसरोवर की तर्ज पर शिवलिंग हिमशिखर की परिक्रमा, धरासू स्थित बाला जी मंदिर के साथ ही चिन्यालीसौड़ झील, जोशियाड़ा झील एवं वरुणावत शीर्ष को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं के बारे में बताते हुए प्रस्ताव दिए। साथ ही उन्होंने यमुनोत्री धाम में आपदा में हुई क्षति की जानकारी देते हुए वहां शीघ्र पुनर्निर्माण कार्यों की जरूरत बताई। इस पर पर्यटन सचिव ने राज्य सरकार के स्तर के साथ ही केंद्र स्तर पर भी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा ने होम स्टे को बढ़ावा देने व ढांचागत सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। दोपहर डेढ़ बजे वे हेलीकॉप्टर से यमुनोत्री प्रस्थान कर गईं। यहां यमुनोत्री धाम के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर वे देहरादून लौटीं। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ आईएएस नवीन वर्मा, पर्यटन की अपर महानिदेशक मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें