फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में कई प्रत्याशियों के नामांकन हो सकते हैं रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। निर्वाचन आयोग के रुख को देखते हुए इस बार निकाय चुनावों में जीत के सपने पाले बैठे कई प्रत्याशियों की उम्मीदें चुनाव लड़ने से पहले ही धराशायी होने की आशंका है। यदि 25 व 26 को नामांकन पत्रों की सही ढंग से जांच हुई, तो दो-दो जगहों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के आधार पर कई प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हो सकते हैं।
विज्ञापन

लोकसभा, विधानसभा, त्रिस्तरीय पंचायत और निकाय चुनावों के लिए अलग-अलग मतदाता सूची बनाए जाने के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने नाम दो या इससे अधिक स्थानों की मतदाता सूचियों में दर्ज हैं। बड़कोट से पालिकाध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा का प्रकरण सामने आने पर अब सभी प्रत्याशियों की सांसें अटकी हुई हैं। आगामी 25 व 26 अक्तूबर को निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा कराए गए नामांकन पत्रों की जांच होनी है। यदि सही ढंग से इसकी जांच हो तो ऐसे कई प्रत्याशी मिलेंगे, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर मतदाता सूचियों में दर्ज हैं। चुनाव लड़ने के उत्साह में कई प्रत्याशियों ने पात्रता के इस मानक को ध्यान में रखकर अन्य स्थानों से अपना नाम मतदाता सूची से हटाने की ओर ध्यान ही नहीं दिया है। नगर पालिका अधिनियम की धारा 12-ड़(2) के प्रावधानों के अनुसार ऐसा व्यक्ति जिसका नाम किसी अन्य नगर, छावनी या ग्राम पंचायत क्षेत्र से संबंधित मतदाता सूची में दर्ज हो वह निर्वाचक नामावली में रजिस्ट्रीकरण का हकदार नहीं हो सकता, जब तक कि वह दूसरे स्थान की मतदाता सूची से अपना नाम कटवा नहीं देता। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा. आशीष चौहान का कहना है कि इस संबंध में शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें