फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच निकायों में अभी तक अध्यक्ष के नौ और सभासद के लिए 37 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नगर पालिका बाड़ाहाट में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराया। भाकपा समर्थित दिनेश नौटियाल ने भी अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा, जबकि जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिष्ट बीते शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। इनके अलावा यहां सभासद पद के लिए वार्ड-6 से शैलेंद्र मटूड़ा, सात से मुंशीराम, विक्रम सिंह व विपुल कुमार, वार्ड-9 से अनकपाल बिष्ट, वार्ड-10 से संजय भंडारी, शशिपाल व नवीन जोशी ने नामांकन कराया। दस नंबर वार्ड से शनिवार को देवराज बिष्ट भी नामांकन करा चुके हैं।
विज्ञापन

पुरोला। नगर पंचायत पुरोला में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन नेगी ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान पुरोला विधायक राजकुमार, जिलाध्यक्ष राजेंद्र राणा आदि मौजूद थे। आम आदमी पार्टी की रेखा उनियाल जोशी और निर्दलीय केशर सिंह ने भी समर्थकों के साथ पहुंचकर अध्यक्ष पद हेतु नामांकन किया। मदनलाल अग्रवाल ने अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। सभासद पद के लिए वार्ड-1 से वीरेंद्र उनियाल, दो से वंदना व रीना, तीन से अल्पना नौटियाल, चार से करुणा बिष्ट व गीता पंवार, पांच से रजनी व बनीता, छह से भूपाल सिंह व रविंद्र सिंह, वार्ड-7 से गजेंद्र सिंह व कमलेश्वर प्रसाद ने नामांकन कराया।
बड़कोट/नौगांव। नगर पालिका बड़कोट में अभी अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ है, जबकि सभासद पद के लिए वार्ड-1 से परिता रावत, दो से वीना देवी तथा चार से हरदेव रावत ने पर्चा भरा। उधर, नगर पंचायत नौगांव में भी अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। यहां सभासद पद के लिए वार्ड-2 से सीमा परमार, तीन से अरविंद सिंह, मनोज कुमार व अशोक कुमार, चार से रणवीर सिंह, विनोद प्रसाद व गजेंद्र दत्त, पांच से चमनी देवी, सात से शांति प्रसाद ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। नगर पालिका चिन्यालीसौड़ में भाजपा प्रत्याशी जयनी देवी बिष्ट ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया। इनके साथ यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, बलवीर बिष्ट, रजनी कोटवाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी कुसुमलता रावत ने भी नामांकन कराया। सभासद पद के लिए वार्ड-4 से विष्णु प्रकाश व नरेंद्र नेगी, छह से मनवीर सिंह तथा वार्ड-7 से प्रियंका ने नामांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें