उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत मुखेम रेंज के वनाधिकारियों की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय सौरा में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वन दरोगा भगवती प्रसाद उनियाल ने छात्र-छात्राओं को जंगली जानवरों का महत्व समझाया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक आनंद सिंह, बलवीर सिंह पयाल, हरदेव प्रसाद, प्रेम सिंह गुनसोला, चैत सिंह पंवार, जयेंद्र लाल आदि मौजूद रहे।
उधर, चिन्यालीसौड़ में धरासू रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नागेंद्र रावत के नेतृत्व में वनकर्मियों एवं जीडीएस एकेडमी स्कूल के छात्रों द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर रोशन लाल, महादेव, भगवान सिंह, ऋतु अरोड़ा, किशन असवाल, पूजा शाह, तारापाल आदि मौजूद रहे।