फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करेंगे युवा कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक में बूथ लेबल तक युवा इकाइयों का गठन कर पार्टी संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। युवा कांग्रेसी अब देश में बढ़ती बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को जिला मुख्यालय पर युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवा वर्ग बेरोजगारी की मार से त्रस्त है। देश में बढ़ती बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा कांग्रेसी आंदोलन खड़ा करेंगे। युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनीष राणा एवं महासचिव गोपाल भंडारी ने कहा कि जल्द ही बूथ लेबल तक युवा कांग्रेस कमेटियों का गठन कर पार्टी संगठन को और मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश सेमवाल, महावीर चौहान, युवा कांग्रेस के गंगोत्री विधानसभा अध्यक्ष राकेश रावत, हरि भट्ट, गौरव उनियाल, सुधीश पंवार, शुभम, रजत, प्रवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें