उत्तरकाशी। माध्यमिक विद्यालयों की विकासखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता राइंका मनेरी में आयोजित की गई। अंडर-19 वर्ग में राइंका मनेरी और अंडर-17 वर्ग में कीर्ति इंटर कालेज की टीम विजेता बनी।
शनिवार को राइंका मनेरी में भटवाड़ी प्रखंड के माध्यमिक विद्यालयों की ब्लाक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंडर-19 आयु वर्ग में कीर्ति इंटर कालेज और राइंका मनेरी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें मनेरी ने 31-18 के अंतर से जीत दर्ज की। अंडर-17 आयुवर्ग में कीर्ति इंटर कालेज की टीम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्तरों को पराजित कर विजेता बनी। जनपद स्तर के लिए चयनित टीम में आदर्श, स्वराज, लोकेश, अफरोज, सौरभ, अभिषेक, मोहित, पिंटू एवं ऋषभ को शामिल किया गया। अब यह टीम 18 व 19 सितंबर को चिन्यालीसौड़ में आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इस मौके पर सुंदर सिंह मेहरा, उत्तम नेगी, गिरीश असवाल, सोबन सिंह, चंडी प्रसाद, शूरवीर सिंह, एसपी सेमवाल आदि मौजूद रहे।