फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को दी पर्यावरण संरक्षण एवं बाल अधिकारों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। वरुणा घाटी क्षेत्र के युवाओं को पर्यावरण संरक्षण एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तरुण पर्यावरण विज्ञान संस्था की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बीते रोज आयोजित कार्यशाला में ऊपरीकोट, भराणगांव, खुरकोट, निसमोर, कंवा, गडियारा, खरवां आदि गांवों के करीब 42 युवाओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि हमारे पूर्वज अपने पारंपरिक अनुभवों से जल, जंगल, वन संपदा आदि का संरक्षण करते थे, लेकिन आधुनिक युग में यह पारंपरिक ज्ञान विलुप्त होता जा रहा है। इस दौरान युवाओं को यौन हिंसा, बाल अधिकार, कुपोषण, नशा मुक्ति आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में पमिता थपलियाल, अजय पंवार, नागेंद्र दत्त, विजयलक्ष्मी, कुशपाल सिंह, जगरोशन सिंह, विनीता, सुमित्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें