फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग पर पाबंदी के खिलाफ मुख्यमंत्री से मिले पर्यटन कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। हाईकोर्ट द्वारा बुग्यालों में रात्रि विश्राम पर पाबंदी लगाए जाने संबंधी आदेश की गलत व्याख्या कर पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग पर रोक लगाए जाने से पर्यटन कारोबारियों में रोष है। शनिवार को उन्होंने देहरादून पहुंचकर सूबे के पर्यटन एवं वन मंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग पर लगाई गई रोक हटाने व बुग्याल क्षेत्रों को लेकर हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश पर शीघ्र पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग व्यवसाय से जुड़े युवा हरकीदून प्रोटेक्टशन एंड माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के नेतृत्व में देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने सूबे के वन एवं पर्यटन मंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से मुलाकात की। एसोसिएशन के सचिव चैन सिंह रावत ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में युवाओं की आजीविका पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग जैसे साहसिक पर्यटन पर टिकी है। अधिकांश पर्यटक हिमाचल और लेह लद्दाख का रुख करने लगे हैं, जिससे लोगों की आजीविका छिनने के साथ ही सरकार को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ेगा। इस पर सीएम ने अपर मुख्य सचिव को संबंधित पक्षों एवं वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रतिनिधिमंडल में पर्यटन विकास परिषद के सदस्य अवधेश भट्ट, एवरेस्टर विष्णु सेमवाल, बार्सू के रवि रावत, राजन रावत, रामलाल पंवार, सूरजमणि रावत, चमन रावत, बचन सिंह राणा, चैन सिंह राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें