फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओजरी डबरकोट में बोल्डरों की बरसात से 12 घंटे अवरुद्ध रहा यमुनोत्री हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। जनपद के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार देर रात से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से ओजरी डबरकोट भूस्खलन एक बार फिर सक्रिय हो गया, जिससे यमुनोत्री हाईवे करीब 12 घंटे तक अवरुद्ध रहा। इस दौरान तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय लोगों को तिर्खली कुंसाला होते हुए पैदल रास्ते से जोखिमभरी आवाजाही करनी पड़ी। शनिवार शाम करीब चार बजे मलबा तो साफ कर दिया गया है, लेकिन पहाड़ी से बोल्डर गिरने का खतरा बना होने के कारण अभी तक सुरक्षित यातायात के इंतजाम नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को मलबा आने के कारण ओजरी डबरकोट में यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया था, जबकि शनिवार सुबह बिना बारिश के ही बोल्डर गिरने लगे। ऐसे में तीर्थयात्रियों व ग्रामीणों को तिर्खली कुंसाला होते हुए आवाजाही करनी पड़ी। ओजरी डबरकोट में शाम के समय पहाड़ी से बोल्डरों की बरसात थमने पर एनएच के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से मलबा साफ कर यमुनोत्री हाईवे खोल दिया। फिलहाल यहां पुलिस की देखरेख में जोखिम के साथ वाहनों को पास कराया जा रहा है, लेकिन भूस्खलन सक्रिय होने से यातायात खतरनाक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें