फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा कालोनी के ऊपरी हिस्से में वरुणावत पर अब भी लटके हैं लूज बोल्डर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। वरुणावत पर्वत के नीचे इंदिरा कालोनी में बीते 29 अगस्त की रात को भारी बोल्डर गिरने के बाद भी खतरा बरकरार है। भूवैज्ञानिक द्वारा किए गए निरीक्षण में इंदिरा कालोनी के ऊपरी हिस्से में अब भी बोल्डर अटके हुए हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल रात के समय खतरे की जद में आयी बस्ती खाली रखने का निर्णय लिया है। चार सितंबर को टीएचडीसी एवं आपदा प्रबंधन की टीम इस स्थान का विस्तृत सर्वे कर नीचे आबादी की सुरक्षा के उपायों पर रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन

वरुणावत पर्वत के नीचे इंदिरा कालोनी में बीते 29 अगस्त को पहाड़ से भारी बोल्डर टूटकर गिरने से नीचे अफरातफरी मच गई थी। अगले ही दिन भूवैज्ञानिक दीपेंद्र चंद ने उक्त हिस्से का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। शनिवार को उन्होंने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी। इसमें इंदिरा कालोनी के ऊपरी हिस्से में अब भी कई बोल्डर अटके होने की जानकारी दी है। डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि बरसात के दौरान उक्त हिस्से में अभी खतरा बताया जा रहा है। हालात पर नजर रखने के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर ही तैनात की गई है। साथ ही रात के समय खतरे की जद वाली बस्ती में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जा रहा है। चार सितंबर को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टीएचडीसी और वरिष्ठ भूवैज्ञानिकों की टीम इस हिस्से का विस्तृत सर्वे करेगी। यह टीम खतरे की स्थिति के साथ ही यहां आबादी की सुरक्षा के उपायों पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें