पुरोला। रवाईं को अलग जिला और पुरोला में जिला मुख्यालय बनाने समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना आंदोलन शनिवार को 33वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बता दें कि रवाईं जिला संघर्ष समिति ने रवाईं को अलग जिला एवं पुरोला को जिला मुख्यालय बनाने के साथ ही किसानों के कृषि ऋण माफ करने और फसल क्षति का मुआवजा देने व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में अल्ट्रासाउंड आदि अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने की मांग को लेकर बीते 31 जुलाई को तहसील मुख्यालय पर बेमियादी धरना आंदोलन शुरू किया था। शनिवार को ग्रामीणों का बेमियादी धरना 33वें दिन भी जारी रहा। धरना देने वालों में सोबत सिंह, मातबर सिंह, गजेंद्र चौहान, प्रकाश कुमार, बिहारी लाल आदि शामिल थे।