उत्तरकाशी। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्द्धन के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। ब्लाक स्तर पर 6-7 सितंबर और जिला स्तर पर 12-13 सितंबर को संस्कृत की प्रतियोगिताएं होंगी।
श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं आयोजन के जिला संयोजक उमेश बहुगुणा ने बताया कि संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक, समूहगान, समूह नृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण एवं श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताएं होंगी। ब्लाक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमें 12 व 13 सितंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे, जबकि वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 11 से स्नातकोत्तर कक्षाओं तक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।