फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे सहित जिले के 36 लिंक मार्ग रहे बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। भारी बारिश और ओजरी-डबरकोट में भूस्खलन के चलते यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नवें दिन भी नहीं खुल सका। हालांकि प्रशासन ने तिर्खली-कुंसाला वैकल्पिक पैदल मार्ग से यात्रा सुचारु कर दी है। वहीं हर्षिल में तेलगाड़ गदेरे के ऊपर अस्थायी मार्ग तैयार कर गंगोत्री हाईवे पर भी यातायात सुचारु कर दिया है।
विज्ञापन

बारिश और भूस्खलन के कारण जनपद के विभिन्न मार्गों में यातायात रविवार को भी प्रभावित रहा। हालांकि मौसम खुलने के साथ ही मार्ग खुलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। यमुनोत्री धाम यात्रा और गीठ बजरी पट्टी के लिए नासूर बन चुके ओजरी-डबरकोट में भूस्खलन जारी रहने के कारण यमुनोत्री हाईवे 9वें दिन भी नहीं खुल सका। हालांकि प्रशासन ने तिर्खली-कुंसाला वैकल्पिक मार्ग को काम चलाऊ स्थित में लाकर यात्रा आरंभ कर दी है, लेकिन उफान में चल रहे चंदोयका खड्ड से यात्रियों और ग्रामीणों को अभी भी रस्सियों के सहारे आवाजाही करनी पड़ रही है। उधर, हर्षिल घाटी स्थित तेलगाड़ गदेरे में उफान के चलते बाधित हुए गंगोत्री हाईवे को भी दोपहर बारह बजे तक सुचारु कर दिया गया। सेना, एसडीआरएफ और पुलिस की मदद से सड़क के नौ मीटर हिस्से में ह्यूम पाइप डालकर वाहनों की आवाजाही लायक बना दिया गया है। वहीं रविवार को मौसम खुलने के बावजूद जिले के करीब 36 लिंक मोटर मार्ग बाधित रहे। इनमें से सिल्क्यारा-सरोट, इंदारा-टिपरी, छोटी-मणी एवं पोंटी-मोल्डा मार्गों को सुबह साढ़े 11 बजे तक खोल दिया गया, जबकि पुरोला के 16, बड़कोट के 9, उत्तरकाशी के 4, भटवाड़ी के 2 एवं चिन्यालीसौड़ के एक लिंक मार्ग को देर शाम तक खोलने का प्रयास जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें