फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर कर रहे कांवड़ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के एक पदाधिकारी कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। सरकार द्वारा मांग पूरी नहीं किए जाने के बाद अब उन्होंने मां गंगा और भगवान शिव का दरवाजा खटखटाया है। गोमुख से बुलंदशहर तक की इस यात्रा का संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार ने वर्ष 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना लागू की है, जिसका उत्तरांचल एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा विरोध किया जा रहा है। कर्मचारी सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग कर रहे है। एसोसिएशन की हरिद्वार शाखा के सचिव रोहित कुमार शर्मा ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कांवड़ यात्रा शुरू की है। वे गोमुख से हरिद्वार तक पैदल कांवड़ यात्रा निकालेंगे और फिर बुलंदशहर स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ाएंगे। रविवार को गोमुख से लौटते वक्त वह उत्तरकाशी शाखा के पदाधिकारियों से मिले, जहां पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष अनूप पोखरियाल, जयप्रकाश गौड़, कुलदीप गुसांई, रमेश पंवार, सुनील बिष्ट, मुकेश पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें