फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम की आपदा से उबरने के लिए डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम में तबाही का जायजा लेकर देर रात मुख्यालय लौटे डीएम डा. आशीष चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा में ध्वस्त हुई व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने यमुनोत्री धाम के पुनर्निर्माण के लिए सिंचाई विभाग को इस्टीमेट तैयार करने को कहा। साथ ही यमुना के उद्गम क्षेत्र में ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक में बताया गया कि राम मंदिर के पास क्षतिग्रस्त पैदल रास्ते के स्थान पर वैकल्पिक रास्ता तैयार किया गया है। इसके माध्यम से तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम तक पहुंचने लगे हैं। डीएम ने आपदा में क्षतिग्रस्त रास्ते को दस दिन के भीतर ठीक करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने यात्रा मजिस्ट्रेट तुषार सैनी को रोजाना की प्रगति रिपोर्ट देने को कहा। डीएम ने एसडीएम बड़कोट को मंदिर समिति के साथ मिलकर यमुनोत्री धाम में हुई क्षति का आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि तीर्थ पुरोहितों की मांग पर यमुनोत्री धाम के मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने सिंचाई विभाग को धाम में यमुना नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य का इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। स्वजल को धाम परिसर में क्षतिग्रस्त हुए वीडियो मॉनीटरिंग सिस्टम के कैमरे के स्थान पर शीघ्र नया कैमरा लगवाने को कहा। इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस नमामि बंसल, सीडीओ प्रशांत आर्य, एसडीएम देवेंद्र नेगी, सिंचाई विभाग के ईई बीके गुप्ता, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें