फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकीकृत आर्दश कृषि ग्राम योजना की तैयारियों को लेकर की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना को लेकर सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सीडीओ ने प्राथमिकता के आधार पर गांवों का चयन करने और किसानों का कलस्टर बनाकर उन्हें योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी महिधर सिंह तोमर ने बताया कि योजना के तहत जिला नियोजन समिति द्वारा प्रत्येक ब्लॉक से एक गांव का चयन किया जाएगा। प्रत्येक चयनित गांव की भौगोलिक परिस्थिति और जलवायु के अनुसार एकीकृत कृषि का मॉडल तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना के लिए गांव में कम से कम एक सौ किसानों का होना अनिवार्य है। स्वयं सहायता समूह एवं आजीविका को भी कलस्टर में जोड़ा जा सकता है। बैठक में परियोजना निदेशक राजेंद्र रावत, डीडीओ संजय कुमार, सीवीओ डा. प्रलंयकरनाथ, सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें