फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डबरकोट में बहाल नहीं हुआ यातायात-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़कोट। ओजरी डबरकोट स्लिप जोन में बिना बारिश के भी पहाड़ी से बोल्डरों की बरसात का सिलसिला जारी रहने के कारण यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार को भी यातायात चालू नहीं हो पाया। सड़क से मलबा साफ होने पर भी कोई चालक यहां से वाहन ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। ऐसे में तीर्थयात्री कुंसाला तिर्खली होते हुए चार किमी पैदल दूरी तय कर यमुनोत्री धाम की यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भी जनपद के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बरसात का सिलसिला जारी रहा। बीते रविवार से ओजरी डबरकोट में भूस्खलन से अवरुद्ध यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार को भी यातायात बहाल नहीं हो पाया। यहां बिना बारिश के भी पहाड़ी से बोल्डरों की बरसात होने से राजमार्ग खोलने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्यानाचट्टी में तैनात पुलिस के सब इंस्पेक्टर रजनीश कुमार ने बताया कि ओजरी डबरकोट वाले हिस्से में सड़क खुली होने पर भी वाहनों की आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। ऐसे में वाहनों को यहां से आवाजाही की अनुमति नहीं दी जा रही है। यमुनोत्री की ओर फंसे यात्री वाहनों को रविवार को ही सुरक्षित बड़कोट की ओर निकाल दिया गया था। इसके बाद से यात्री वाहनों को इस ओर ही रोक कर तीर्थयात्री पैदल कुंसाला तिर्खली होते हुए यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें